संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

म.प्र. स्थापना दिवस जिले में भव्यता के साथ मनाया जाएगा

म.प्र. स्थापना दिवस जिले में भव्यता के साथ मनाया जाएगा स्थापना दिवस 5 नवम्बर को आयोजित होगा दतिया। कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश के प्रत्येक जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस जिले में भव्यता के साथ मनाए जाने के लिये जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए है कि दतिया में 5 नवम्बर 2024 को सिविल लाइन हाईस्कूल दतिया में दोहपर 2.30 बजे से स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जारी निर्देशों में जिला शिक्षा अधिकारी दतिया को कहा गया है कि वह 5 नवम्बर 2024 को सिविल लाइन हाईस्कूल दतिया में समय पूर्व कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियों पूर्ण कर लें। इसी क्रम में कार्यक्रम आयोजित करने के लिये कलेक्टर श्री माकिन ने प्रभारी अपर कलेक्टर नीरज शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिये सहायक नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा को नियुक्त किया है। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, टेंट लाईट, माईक, कुर्सी, बैठक व्यवस्था एवं अन्य समस्त व्यवस्था ...

सीएम हेल्पलाइन का निर्धारित अवधि में निराकरण नहीं किया तो उच्च लेवल पर बिना किसी कार्यवाही के पहुंची, जिससे जिले की रैंक हुई खराब

सीएम हेल्पलाइन का निर्धारित अवधि में निराकरण नहीं किया तो उच्च लेवल पर बिना किसी कार्यवाही के पहुंची, जिससे जिले की रैंक हुई खराब "काम नहीं तो वेतन नहीं": 12 अधिकारियों का काटा एक दिन का वेतन मुरैना। मुरैना जिले के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन के संबंध में समस्त अधिकारियों को कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने कड़े निर्देश दिये थे कि अन अटेड एक भी सीएम हेल्पलाइन आगे नहीं बढ़ना चाहिये। निर्देशों के बावजूद भी 12 अधिकारी ऐसे पाये गये, जिन्होंने सीएम हेल्पलाइन को पूरे सप्ताह अन अटेंड छोड़ा, जिससे जिले की रैंक खराब हुई। इस पर कलेक्टर ने "कार्य नहीं ती वेतन नहीं" के आधार पर उन 12 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है। जिनमें अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह श्री अरविन्द सिंह माहौर, उपयंत्री श्री ललित शर्मा, अम्बाह जनपद सीईओ श्रीमती सुमन चक, तहसीलदार जौरा श्री कल्पना कुशवाह, जनपद सीईओ सुरैना श्री महावीर जाटव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अम्बाह श्री उमेशचन्द्र शमां, उपयंत्री सुश्री नेहा राजावत, सीएमओ जीरा श्री वीरेन्द्र सिंह रावत, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकलेश शर्मा, उपयंत्री वि...